jhankar
ब्रेकिंग
गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब!

M.p Big News: कियोस्क संचालक से दिन दहाड़े 4 लाख रूपये लूटने वाले लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में, माल बरामद

मनावर [ पवन प्रजापत ] – मुखबिर की सूचना और साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी के आधार पर मनावर पुलिस को 20 दिन पूर्व मनावर मे हुई लूट की घटना में लिप्त चार आरोपी गजेंद्र पिता दिनेश कटारे धार रोड मनावर, सुनील पिता शंकर मसानिया भीलटपुरा मनावर, समर सिंह पिता पोसालिया खेड़ली हनुमान थाना टांडा जिला धार, दयाराम पिता सेकड़िया सिंगार धावडदा थाना टांडा जिला धार को गिरफ्तार करने एवं इनके पास से 3 लाख75 हजार रुपये नगद जब्त करने में सफलता मिली जबकि इनका एक अन्य साथी विनोद पिता मांगीलाल मसानिया खुमानपुरा देवला थाना मनावर फरार बताया जाता है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अगस्त की रात लगभग 9 बजे मनावर के कियोस्क बैंक संचालक फरियादी प्रकाश पिता रामगोपाल चोखानी जाति अग्रवाल अपने सहकर्मी किरण के साथ स्कूटी पर बैंक लेनदेन के 4 लाख रुपये बैग में रखकर विंध्यवासिनी कॉलोनी जेलरोड अपने घर जा रहे थे तभी मनावर से शनि मंदिर के पास कच्चे रास्ते पर दो अज्ञात बदमाशों ने अपनी मोटरसाइकिल से टक्कर मार कर स्कूटी से गिरा दिया और बैग छीन कर भाग गए मनावर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 890/ 23 धारा 392 भारतीय दंड विधान का पंजीबद्ध पर विवेचना में लिया |
धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में एसडीओपी मनावर श्री धीरज बब्बर के कुशल मार्गदर्शन में मनावर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंगार की टीम को उचित कार्यवाही हेतु लगाया इसी तारतम्य में मनावर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कियोस्क बैंक संचालक प्रकाश चोखानी के मित्र गजेंद्र कटारे से सख्ती से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कुबूल किया उसने प्रकाश चोखानी से अच्छी मित्रता होने से उसे प्रतिदिन की दिनचर्या और कियोस्क बैंक कलेक्शन की अच्छी जानकारी थी इसलिए आरोपी गजेंद्र ने अपने उक्त साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया | संपूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी श्री धीरज बब्बर, मनावर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंगार, उ.नि. राहुल चौहान, उ.नि. प्रकाश अलावा,उनि दिलीप तडेवला, सउनि निसार मकरानी, सउनि राजेश हाडा, प्र.आ.बसंत रावत, आरक्षक राघवेंद्र परमार, राहुल बांगर, ललित कुमरावत, लखन निगवाल, साइबर सेल से आरक्षक प्रशांत का सहयोग सराहनीय रहा।