jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

M.p News : उज्जैन के शमशान में कमलनाथ की जीत को लेकर चल रहा है, तांत्रिक अनुष्ठान

 

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : म.प्र.  विधानसभा चुनाव 2024 की चर्चा सभी ओर है, जहां मुकाबला सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस के बीच है बाकि तो सहायक पार्टिया जो सरकार बनाने में अहम साबित होती है। चुनाव का जब भी दौर आता है | तो प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने अपने मतदाताओ को रिझाने के लिए तमाम तरह के प्रयास करते है। इनके अलावा पूजन पाठ और अनुष्ठान भी कराए जाते है। वहीं कुछ स्थानों पर तंत्र अनुष्ठान होते है जैसे उज्जैन, नलखेड़ा जहां श्मशान में तांत्रिक क्रिया होती है तो दतिया में मां पीताम्बरा पीठ में अनुष्ठान कराए जाते रहे है।

म.प्र. में चुनाव के दौरान कडकनाथ की बात जरुर होती है जो काले रंग का मूर्गा होता है | जिसका मांस और खून भी काला होता हैं। जो कि चुनाव जीतने के लिए अनुष्ठान के दौरान बलि दी जाती हैं ऐसे जानकारी में आया है। सियासत के गलियारो से एक बात निकलकर आ रही है कि उज्जैन के शमशान में कमलनाथ की जीत को लेकर तांत्रिक अनुष्ठान चल रहा है। इस बात की चर्चा पूरे शहर में भी है | जहां चक्रतीर्थ में  5-6 तात्रिक कमलनाथ की फोटो, शराब, नींबू, पुतलियां के साथ अनुष्ठान करते देखे गए है।
बढ़ी बात तो यह है कि इस अनुष्ठान में लगे हुए तांत्रिक भी स्थानीय नही है। यह लोग रात में करीब 9 से 1 बजे तक 4घंटेे शाबर मंत्र पढ़ते हैं ऐसा नजारा यहां पर रोज देखने को मिल रहा है। अनुष्ठान मां बगलामुखी भैरवी और भैरवनाथ के सामने चल रहा है। ये सब कुछ कमलनाथ को सीएम बनाने के लिए हो रहा है। अनुष्ठान कौन करा रहा है इस बात का खुलासा अभी तक नही हो पाया है। उज्जैन में सबसे उपयुक्त चक्रतीर्थ श्मशान घाट है। यहां रात में तांत्रिकों का जमावड़ा लगने लगा है। कुछ तांत्रिक शक्तियों की प्राप्ति के लिए तंत्र साधना कर रहे हैं। वहीं कुछ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के लिए तंत्र क्रिया कर रहे हैं।चक्रतीर्थ पर तंत्र साधना कर रहे भय्यू महाराज ने बताया कि कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए यह तंत्र साधना की जा रही है।