jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

‘मध्य प्रदेश 2026 तक बनेगा नक्सल मुक्त’, : सीएम मोहन यादव

भोपाल। भारत में आतंरिक समस्याओं में से एक नक्सलवाद है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों ने अभियान तेज कर दिया है। जहां एक ओर मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में तेजी से नक्सलियों के बड़े लीडर्स को मार गिराया जा रहा है। वहीं नक्सली अब सरकार के साथ शांति वार्ता के लिए भी तैयार हो गए हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे बालाघाट जिले में नक्सली गतिविधियां अभी भी है। जिसे लेकर सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हमें 2026 तक मध्य प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाना है।

6 माह में लक्ष्य पूरा करें- सीएम
मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर में आयोजित कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। सीएम ने समीक्षा बैठक में कलेक्टरों और कमिश्नरों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त करना ही है। पुलिस प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि अगले 6 माह के अंदर यह लक्ष्य पूरा करें।

- Install Android App -

उन्होंने आगे कहा कि नक्सली गतिविधियों में कमी आने के कारण केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बालाघाट जिले को नक्सल मूवमेंट से प्रभावित जिलों की श्रेणी में डाउनग्रेड कर दिया गया है। इसके लिए सीएम ने बालाघाट के कलेक्टर-एसपी दोनों को बधाई दी है।

बालाघाट एकमात्र नक्सल प्रभावित जिला
मध्य प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में स्थित बालाघाट जिला एकमात्र नक्सली प्रभावित क्षेत्र है। यहां घना जंगल होने के कारण नक्सली अक्सर सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बनाते हैं। यहां के जंगलों से नक्सलियों से जुड़ी सामग्रियां भी मिलती है।