jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

‘लव जिहाद’ और ‘ड्रग्स जिहाद’ मामले में मछली परिवार से जुड़े 9 याचिकाकर्ताओं को राहत

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने मछली परिवार से जुड़े लोगों को बड़ी राहत दी है। न्यायालय ने मछली परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के बैंक खाते डिफ्रीज करने के लिए कहा है। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है, इसलिए उनके खाते फ्रीज नहीं किए जा सकते हैं। इसके साथ ही HC ने पुलिस से कहा कि वे कार्रवाई के लिए स्वतंत्र यदि उन्हें याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई आपत्तिजनक सबूत या सामग्री मिलती है।

न्यायालय ने कलेक्टर और DCP से मांगा था जवाब
जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने मछली परिवार के सदस्यों की याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने 26 सितंबर को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और क्राइम ब्रांच के DCP अखिल पटेल को जवाब देने के लिए बुलाया गया था। दोनों अधिकारियों ने कोर्ट में उपस्थित होकर इस बात को स्वीकार किया था कि याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई भी क्रिमिनल केस दर्ज नहीं है। इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा था कि याचिकाकर्ताओं के बैंक खातों से बड़ी संख्या में पैसे ट्रांसफर हुआ है, जिसके बारे में जांच चल रही है।

- Install Android App -

दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों को डिफ्रीज करने का आदेश जारी किया है। HC ने इसके साथ ही स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता रिजर्व बैंक इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार पैसे निकाल सकेंगे।

मछली परिवार की ओर से लगाई याचिका
मछली परिवार से जुड़े लोगों ने याचिका में आरोप लगाया है कि उन्हें निशाना बनाया गया है और कार्रवाई की जा रही है। जिला और पुलिस प्रशासन ने उन्हें निशाना बनाते हुए उनके घर को धवस्त किया, जबकि सरकारी जमीन पर मकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।