Mandla News : आशा प्रोत्साहन के 27 लाख रुपये फर्जी तरीके से दो खाते में डाल दी, जो आशा कार्यकर्ता है ही नहीं
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मंडला। आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा 27 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। जिसमें आशा प्रोत्साहन के लाखों रुपये की राशि मिली भगत से दो लोगों के खाते में डाल दी गई जो वास्तव में आशा कार्यकर्ता है ही नहीं।
मामले की पड़ताल की गई तो फर्जी तरीके से डाली प्रोत्साहन राशि को सरकारी खाते में जमा करा लिया गया है | मामले में ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, बीएएम, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर ,बीपीएम की सेवा समाप्त कर 2 अन्य पर एफआइआर मोहगांव थाने में दर्ज कराई गई है।
मोहगांव विकासखंड का मामला
जानकारी के अनुसार मामला मोहगांव विकासखंड में आशा प्रोत्साहन राशि का है। इस मामले में आरोपित ब्लॉक अकाउंट मैनेजर रानू कुंम्हरे तथा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अनामिका दुबे को नोटिस जारी किया गया और गबन की राशि करीब 27.68 लाख रुपये राज्य स्वास्थ्य समिति के खाते में जमा कराई गई। इनकी संविदा सीमा समाप्त करने की कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों आरोपितों सहित चार लोगों के विरुद्ध मोहगांव थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई।
प्रोत्साहन राशि में वर्ष 2019 से गड़बड़ी की जा रही
जानकारी के अनुसार मोहगांव ब्लॉक में आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में वर्ष 2019 से गड़बड़ी की जा रही थी। इसमें ब्लॉक मेडिकल ऑफिस में कार्यरत संविदा कर्मी बीएएम रानू कुम्हरे और बीपीएम अनामिका दुबे पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पहचान की दो महिलाओं समीक्षा दुबे व विद्या कुम्हरे को फर्जी आशा कार्यकर्ता बनाकर उनके खाते में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर की।
फिलहाल इस मामले में आरोपियों से गबन की गई राशि को सरकार के खाते में जमा करा लिया गया है। इस मामले में संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त करते हुए थाने में चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 409, 410, 120 बी के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

