jhankar
ब्रेकिंग
बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सरकारी नौकरी के नाम पर 2 लाख 20 हजार की ठगी, पीड़िता ने थाने में लगाई गुहार अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल

Mathura News : शटल ट्रेन अचानक से रेलवे ट्रैक छोड़कर प्‍लेटफॉर्म पर जा चढ़ी, यात्रियों में हड़कंप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मथुरा । रेलगाड़ियो के चालन में अगर थोड़ी भी असावधानी हो जाए तो हादसा होते देर नही लगती है। उत्‍तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार देर रात 11 बजे एक शटल ट्रेन अचानक से रेलवे ट्रैक छोड़कर प्‍लेटफॉर्म पर जा चढ़ी।अचानक हुई घटना को देख रेलवे स्‍टेशन पर अफरातफरी मच गई।गनीमत तो यह था कि घटना के दौरान प्लेटफार्म खाली था जिससे किसी प्रकार की जान का नुकसान नही हुआ। घटना की सूचना रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना में विशेष तो यह तो यह रहा कि प्‍लेटफॉर्म पर ओएचई लाइन का पोल लगा हुआ था जिससे टकराकर ट्रेन का इंजन रुक गया। अगर पर बिजली का खंबा नही होता तो ट्रेन पूरे प्‍लेटफॉर्म पर चढ़ गई होती।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईएमयू ट्रेन के मथुरा जंक्‍शन पर पहुंचने के बाद सारे यात्री उतर गए। इसके बाद ट्रेन ट्रैक से हटकर प्‍लेटफॉर्म नंबर 2 पर चढ़ गई। ट्रेन का इंजन स्‍टेशन के प्‍लेटफॉर्म पर चढ़ा हुआ है। हादसे की वजह से प्‍लेटफॉर्म का कुछ हिस्‍सा टूट गया है। ट्रेन और इंजन के भी कुछ पार्ट क्षतिग्रस्‍त हुए हैं। मथुरा रेलवे स्‍टेशन के डायरेक्‍टर एसके श्रीवास्‍तव ने बताया कि हादसे की वजह से प्‍लेटफॉर्म और ऊपर की शेड को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा मथुरा से होकर गुजरने वाली मालवा एक्‍सप्रेस समेत कई ट्रेनों के आवागमन पर प्रभाव पड़ा है।