jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

भोपाल में मौलाना मदनी के पोस्टर पर जूते मारकर जलाया

भोपाल। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के बयान पर विश्व हिंदू परिषद(VHP) का गुस्सा फूटा है। भोपाल में वीएचपी कार्यकर्ताओं ने महमूद मदनी के पुतले को चप्पल-जूतों की माला पहनाई। इसके बाद मौलाना के पुतले को फूंक दिया। विश्व हिंदू परिषद ने मौलाना महमूद मदनी पर कार्रवाई की मांग की है।

कार्रवाई नहीं करने पर VHP करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

भोपाल में रविवार को वीएचपी कार्यकर्ताओं ने रोशनपुरा चौराहे पर मौलाना का पुतला फूंका। इस दौरान बड़ी संख्या में वीएचपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वीएचपी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुआ कहा कि अगर मदनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। हिंदूवादी संगठनों ने कहा कि मदनी का बयान हिंदू समाज के खिलाफ है, इसलिए मदनी पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

- Install Android App -

किस जुल्म के खिलाफ जिहाद की बात कर रहे

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मदनी ने बयान दिया है कि जब भी जुल्म होगा उसके खिलाफ जिहाद होगा। मदनी पहले ये बताएं कि जुल्म कहां हो रहा है। मदनी सुप्रीम कोर्ट का विरोध कर रहे हैं। मुसलमानों को भड़काकर गृह युद्ध करवाना चाहते हैं।

मदनी ने क्या कहा था?

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट को लेकर विवादित बयान दिया था. मदनी ने कहा था, ‘ ‘जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा। जुल्म के खिलाफ खड़े होना एक अखलाक की जिम्मेदारी है। पिछले कुछ केसों जैसे बाबरी मस्जिद, तलाक के मामलों में अदालतों ने सही काम नहीं किया है। कोर्ट ने हूकूमत के दबाव में काम किया है।’