jhankar
ब्रेकिंग
कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी

Monsoon Alert Forecast : बिजली बादल साथ साथ गिरेंगे, इन राज्यों में होगी भारी बारिश की चेतावनी

Monsoon Alert Forecast : भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसके कारण कहीं बर्फबारी हो रही है तो कहीं ठंड पड़ रही है. दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी और हरियाणा में दिन भर तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है.

Monsoon Alert Forecast

पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी के कारण हिमस्खलन की घटनाएं जारी हैं, जिसके कारण कई सड़कें अवरुद्ध हैं। पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में गिरते तापमान ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों ने बचाव के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बिजली और गरज के साथ बारिश देखने को मिल रही है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

- Install Android App -

आईएमडी के मुताबिक 18 दिसंबर तक दक्षिण भारत के कई इलाकों में मौसम बेहद खराब रहने वाला है. 18 दिसंबर को तमिलनाडु और केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग इलाकों में तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, तेनकासी कन्याकुमार और रामनाथपुरम सहित तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। तिरुनेलवेली में तूफान के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं.

आईएमडी के मुताबिक, दिसंबर के दौरान दक्षिण तमिलनाडु में बिजली और गरज के साथ बारिश की संभावना है. चेन्नई मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, कन्याकुमार, थूथुकुडी और तेनकासी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

रामनाथपुरम शिवगंगा में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु के विरुधुनगर, मयिलादुथरई नागापट्टिनम में भारी बारिश की संभावना है.

यहां बर्फबारी की संभावना

आईएमडी के मुताबिक, देश के उत्तरी पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है. 16 और 17 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.