लाभांश के रुपए मांगने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कलेक्ट्रेट पहुंचे 40 से अधिक ग्रामीण आर्थिक समस्या से जूझ रहे 115 ग्रामीणों के करीब 20 लाख रुपये अटके
हरदा | जिले की सिराली तहसील के ग्राम झापनदेह के करीब 40 ग्रामीण मजदूर लाभांश का भुगतान न होने से नाराज होकर मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
जहां उन्होने जिला अधिकारी को शिकायत कर बताया कि वन सुरक्षा समिति झापनदेह के तहत 20 हेक्टेयर में काम करने वाले करीब 115 पात्र हितग्राहियों का करीब 20 लाख रुपये का लाभांश लंबे समय से अटका हुआ है। नियम के अनुसार काम का 20% हिस्सा राशि हितग्राहियों को मिलना चाहिए।
ग्रामीणों का कहना है कि पैसे नहीं मिलने से खेती-किसानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यह समस्या सिर्फ झापनदेह की नहीं है, जिले की अन्य वन समितियों में भी लाभांश की राशि अटकी है।
कलेक्टर ने कहा जल्द होगा भुगतान
कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि वन सुरक्षा समिति से प्रस्ताव लेकर जल्द भुगतान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लाभांश की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियो को तुंरत इस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

