jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

सावन में विशेष महत्व राजस्थान में है दुनिया का एकमात्र 12 मुख वाला शिवलिंग, महाभारत से जुड़ी है कथा

पांडेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान है 6 टन वजनी शिवलिंग

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 जयपुर | सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भोलेनाथ ने इसी महीने में ग्रहण किया था। इसी आस्था के चलते लोग सावन में शिव मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं।

राजधानी जयपुर से करीब 85 किमी दूर विराटनगर में स्थित पांडेश्वर महादेव मंदिर भी सावन में श्रद्धालुओं का खास आकर्षण केंद्र बना हुआ है। इस मंदिर की खासियत है यहां स्थापित दुनिया का एकमात्र 12 मुख वाला शिवलिंग।

पांडवों से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

विराटनगर के पंचखंड पर्वत की चोटी पर तीन विशाल चट्टानों के बीच यह प्राचीन मंदिर स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाभारत काल में पांडवों ने 12 साल के वनवास और 1 साल के अज्ञातवास के दौरान कुछ समय इन गुफाओं में बिताया था।

कहा जाता है कि 700 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा में पांडवों ने ही शिवलिंग की स्थापना की थी। अज्ञातवास के दौरान उन्होंने अपने शस्त्र भी यहीं छिपाए थे। मंदिर के वर्तमान आचार्य के अनुसार सम्राट अशोक ने भी इस पहाड़ी पर काफी समय बिताया था।

- Install Android App -

कैसे स्थापित हुआ 6 टन का शिवलिंग

कई वर्षों तक इस गुफा को एक अघोरी द्वारा पत्थरों से बंद कर दिया गया था। बाद में स्थानीय लोगों ने पत्थर हटाकर पूजा फिर से शुरू की। समय के साथ पुराना छोटा शिवलिंग खंडित हो गया।

2004 में खंडित शिवलिंग को विधि-विधान से विसर्जित कर नए सिरे से 6 टन वजन और सवा सात फीट ऊंचा 12 मुख वाला शिवलिंग स्थापित किया गया। यही इसे दुनिया में अनोखा बनाता है।

संतों की तपस्थली और मान्यता

मंदिर के आचार्य बताते हैं कि आज भी यहां संत और अघोरी आकर तपस्या करते हैं। शिवरात्रि और सावन के सोमवार को यहां विशेष पूजा और धार्मिक आयोजन होते हैं।

स्थानीय मान्यता है कि 12 मुख वाले शिवलिंग के दर्शन और पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी कारण सावन महीने में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है।