jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर

M.p News : विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान, 17 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर को रिजल्‍ट होगा घोषित

मकडाई एक्सप्रेेस 24 भोेपाल : मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग (Election Commission) ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है और इस घोषणा के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे। 17 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं 3 दिसंबर को रिजल्‍ट घोषित किया जाएगा।

- Install Android App -

64 हजार 523 मतदान केंद्र –

प्रदेश में मतदाताओं (MP Voters) की संख्या पांच करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 हो गई है।  मतदान के लिए प्रदेश में 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सब कम मतदाता बालाघाट विधानसभा के सोनेवानी मतदान केंद्र पर 42 हैं। सर्वाधिक 407 मतदान केंद्र सिवनी जिले के लखनादौन विधानसभा क्षेत्र और सबसे कम इंदौर जिले के इंदौर तीन विधानसभा क्षेत्र में 193 हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 17 हजार 70 मतदान केंद्र संवेदनशील थे। पिछले चुनाव में सर्वाधिक मतदान रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 89.13 प्रतिशत हुआ था। जबकि सबसे 52.84 प्रतिशत मतदान आलीराजपुर के जोबट विधानसभा में हुआ था