jhankar
ब्रेकिंग
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों... रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा नीमच : हाईवे पर 3 गाड़ियों में टक्कर, स्कूल संचालक पति-पत्नी समेत 3 की मौत

MP BIG news: तीन करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ाई ! ड्रग्स एमपी से मुंबई ले जा रहे थे नशे के सौदागर , महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम में एक बार फिर रतलाम पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। नशे के कारोबार में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन करोड़ की एम डी ड्रग्स पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है।

मिली जानकारी में मुंबई के चार आरोपी, रतलाम आकर ड्रग लेकर भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समय रहते दबोच लिया। इन आरोपियों के तार नशे के बड़े रैकेट से जुड़े होने की संभावना है।

एसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश खाखा ने शुक्रवार दोपहर एक पत्रकार वार्ता में इस मामले का खुलासा किया।। उन्होंने बताया कि मुंबई के चार आरोपी ट्रेन से नागदा पहुंचे थे और जावरा से माल लेकर वापस नागदा से ट्रेन पकड़ने की योजना बना रहे थे। ये आरोपी परिवार को साथ लेकर आए थे ताकि शक न हो। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निपानिया लीला गांव और दूध तलाई चौराहे के पास यात्री प्रतिक्षालय पर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 करोड़ रुपये की एम.डी ड्रग्स बरामद की।

गिरफ्तार आरोपी में महिला भी

पकड़े गए आरोपियों में सबा उर्फ फकरून्निशा पति नदीम शेख, मोहम्मद नदीम पिता मो. आरीफ शेख, सुल्तान अहमद पिता अलीजरार पाशा और सलमान मोहम्मद पिता इकबाल खाँन शामिल हैं, जो सभी मुंबई के निवासी हैं।

उनके कब्जे से 3 किलो एम.डी ड्रग्स और 1 किलो 898 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत 3 करोड़ 5 हजार रुपये है। आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर लिया है।

- Install Android App -

सराहनीय योगदान : 

निरी पतिराम डावरे थाना प्रभारी थाना ताल, उनि दिनेश राठौड़ चोकी प्रभारी खारवा कला, सउनि आर सी भम्भोरिया, सउनि मदन सिंह डोडिया, प्रआर 750 कमल सिंह, आर 1033 विश्वेन्द्र, आर 997 सोहन परिहार, आर 1158 देवेन्द्र कायस्थ, आर 1147 प्रिया ठाकुर, आर. राहुल पाटीदार, आर. ईश्वर धाकड़, आर. विश्वेन्द्र, आरर. हरिशंकर, सैनिक नेपाल सिंह एवं सायबर सेल रतलाम के प्र.आर. मनमोहन शर्मा, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी , प्र.आर. हिम्मत सिंह, आर. विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास का सराहनीय योगदान रहा है।

एसपी ने टीम को दस हजार इनाम देने की घोषणा की

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा टीम को 10,000 हजार के की घोषणा की गई है।

 

Ladli Behna Yojana Free Gas Cylinder: बहनों को दिवाली का तोहफा, सस्ती दरों पर मिलेगा गैस सिलेंडर, देखे पूरी खबर