jhankar
ब्रेकिंग
मौत के साए में पांच घंटे... भालू शवों के पास डटा रहा, गांव में मचा कोहराम नरसिंहपुर क्राइम अपडेट: जंगल में मिली 8 साल की छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पड़ोसी ... बोरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला हंडिया : प्लास्टिक मुक्त हंडिया की ओर सख्त कदम: हाट बाजार में सीईओ राजेश्वरी चौहान का औचक निरीक्षण, ... 30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार

MP BIG NEWS; निवेशकों की राशि वापसी का मार्ग खुला.. निवेशकों में जागी आशा, जिला कलेक्टर ने जीएन डेयरी की   11 संपत्तियां  कुर्क करने के आदेश दिये.

चिटफंड कंपनी  जीएन डेयरी के खिलाफ 25.10 करोड़ और 12% व्याज की वसूली 2017 से रुकी है..

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार  नर्मदापुरम 

चिटफंड कंपनी जीएन डेयरी जीएन गोल्ड और एनएनसीएल के 10574 निवेशकों की 25.10 करोड़ और 12% व्याज की कोर्ट द्वारा आदेशित राशि की वसूली को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह ने कंपनियों की 11 संपत्तियों को सेकंड क्लिमेंट के रूप में कुर्क किए जाने के आदेश विगत दिनों दिए हैं.. जिससे निवेशकों के निवेश राशि की वापसी का रास्ता साफ होते नजर आ रहा है … उक्त आशय की जानकारी निवेशकों के अधिवक्ता  रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी ने दी.. श्री साहू ने बताया कि उक्त वर्णित तीनों कंपनियों के खिलाफ 12 सितंबर 2017 को तत्कालीन कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया द्वारा 10574 निवेशकों की दावा राशि 25.10 करोड़ एवं उस पर 12% ब्याज स्वीकृत करते हुए कलेक्टर देवास द्वारा कुर्क संपत्तियों में से राशि से वसूली के आदेश किए थे.. किंतु होशंगाबाद कलेक्टर के आदेश को कलेक्टर देवास द्वारा अमान्य किए जाने पर निवेशक खाली हाथ हो गए थे।
निवेशकों के अधिवक्ता श्री साहू ने बताया कि शासन को इस संबंध मैं वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया था।
कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह ने निवेशकों के आवेदन को स्वीकार करते हुए और आदेशित राशि की वापसी सुनिश्चित करने हेतु सेकंड क्लेमेंट के रूप में 11 वर्णित संपत्तियों जिसमें लालघाटी भोपाल,मेट्रो टावर विजय नगर इंदौर, डिवाइन वैली उज्जैन ,नवकार खरगोन, धार पिंपरी महाराष्ट्र,और जनकपुरी नई दिल्ली की संपत्ति सहित ऑडी और डस्टर कार को कुर्क किए जाने के आदेश प्रदान किए है