jhankar
ब्रेकिंग
माँ नर्मदा के पावन तट पर आस्था का उजियारा, हजारों दीपों से जगमगाया हंडिया सेवा से संकल्प अभियान के ... कलेक्टर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन शिविर की व्यवस्थाएं देखी खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर की जाँच सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया गया नमो युवा शक्ति कार्यक्रम सेवा से संकल्प अभियान: हंडिया के नर्मदा तट पर जगमगाया "आशीर्वाद का दीया" हरदा में आज 16 स्थानों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, नर्मदा तट पर होगा मुख्य आयोजन आत्मशुद्धि के पावन पर्व दशलक्षण का आगाज, उत्तम क्षमा धर्म की आराधना में डूबा जैन समाज स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी हंडिया के शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर भटक रहे सचिन तिवारी ने कहा—जमीन की नहीं, अब रिपोर...

Mp Big News: बोलेरो वाहन से ASI को कुचला, पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात कर भाग रहा था बदमाश

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार सुबह एक बदमाश ने बोलेरों वाहन थाने के पास ही एक ASI पर चढ़ा कर कुचल दिया। पुलिस अधिकारी को घायल अवस्था में तत्काल अस्पताल भिजवाया गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह बदमाश पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने के बाद से बिना पैसे दिए भाग रहा था। उसने वहा कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। उसके बाद पुलिस को सूचना दी।

- Install Android App -

पुलिस ने चेकपॉइंट लगाकर उसे पकड़ना चाहा। इसी दौरान ड्यूटी पर ASI ने बोलेरो के सामने आकर रुकने को कहा, लेकिन आरोपी स्पीड कम करने की जगह बोलेरो चढ़ाते हुए ले गया। इस घटना में ASI नरेश शर्मा (52)की मौत हो गई। श्री शर्मा छिंदवाड़ा जिले के माहुलझिर थाने में तैनात थे। एडिशनल SP के मुताबिक, ASI को डायल-100 के जरिए सूचना मिली थी कि बोलेरो ड्राइवर परासिया में न्यूटन पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग रहा है। पंप कर्मचारियों से मारपीट भी की। तभी थाने के सामने ASI चेकपॉइंट पर बोलेरो को रोकने के लिए खड़े हो गए लेकिन सामने पुलिस को देखने के बाद । आरोपी ड्राइवर उन्हें रौंदते हुए भाग निकला। हालाकि पुलिस ने लगभग 50 किलोमीटर दूर तक उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।