jhankar
ब्रेकिंग
सोने में गिरावट, चांदी में तेजी हंडिया : हायर सेकेंडरी हंडिया का शानदार रिजल्ट: 10वीं में 75% और 12वीं में 86% परिणाम, दुर्गेश व अंक... MP बोर्ड रिजल्ट: बेटियों का दबदबा, 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; महर्षि ज्ञान पीठ की छात्रा सिमरन यादव... एकतरफा प्रेम में साजिश और हत्या : शादी रोकने के लिए पड़ोसन ने रची खौफनाक साजिश, मेहंदी लगाने के बहान... माहेश्वरी समाज के चुनाव संपन्न : पुरुषोत्तम सारडा अध्यक्ष और विनीत राठी बने मीडिया प्रभारी MP Board Result 2026: लड़कियों ने मारी 'हैट्रिक', लड़कों को पछाड़कर मेरिट लिस्ट में किया दबदबा हंडिया : अंबेडकर जयंती पर युवाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम गोंदागांव कलां में वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ(सम्बन्ध_भारतीय मजदूर संघ)जिला हरदा द्वारा भारत ... महाकाल भस्म आरती के नियम बदले, अब ऑफलाइन परमिशन खत्म-सिर्फ ऑनलाइन एंट्री इंदौर में बनेगी 30 मंजिला ऊंची बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और स्टार्टअप पार्क की सुविधा

MP Crime News : होटल में देह व्यापार,पुलिस ने 4 युवक 2 युवतियां 2 नाबालिक को आपत्तिजनक हालत में पकडा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिंड । शहर के बीचों-बीच राज टाकीज गली में होटल कृष्णा में देह व्यापार का अड्डा चल रहा है। मंगलवार को पुलिस ने होटल से युवक-युवतियों को पकड़ा था। पुलिस ने होटल मालिक सहित चार युवकों पर एफआइआर कर लिया है, जबकि युवतियों पर पुलिस ने काेई कार्रवाई नहीं की है।

कोतवाली पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि कृष्णा होटल में अनैतिक काम चल रहा है। एसआइ क्रांति राजपूत टीम के साथ होटल में छापामार कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई। कमरों की तलाशी लेने पर चार युवक और दो युवती व दो नाबालिग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस चार युवक और दो युवतियों को सरकारी जीप से कोतवाली लेकर पहुंची, जबकि दो नाबालिगों को प्राइवेट गाड़ी से लेकर निकली।

- Install Android App -

दर्ज हुआ मामला – पुलिस ने होटल संचालक घनश्याम शर्मा निवासी धनंवतरी काम्प्लेक्स, हर्षित राजावत निवासी रेखा नगर लहार रोड, मुनेश बघेल निवासी खड़ीत थाना अटेर, कालेंद्र सिंह गुर्जर निवासी हनुमान रोड मेहगांव और सुशांत सिंह राजावत निवासी सीतानगर के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।