jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम 4 साल से दर्द में जी रहा आदिवासी किसान: आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नहीं मिला समुचित इलाज, अब जांघ... केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,...

MP Crime : बाइक सवार बदमाशो ने की युवक से मारपीट, रुपये मोबाईल छीनकर हुए फरार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। बहोड़ापुर इलाके में लूट का मामला सामने आया है। अपने घर जा रहे बाइक सवार युवक की मारपीट कर बदमाश उसका मोबाइल और रुपये लूट ले गए।

- Install Android App -

बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सुधीर कुमार मिश्रा पुत्र लक्ष्मीनारायण मिश्रा निवासी ग्राम खटीचा नरवर जिला शिवपुरी किसी काम से ग्वालियर आया हुआ था। वह बहोड़ापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में हनीफ मिस्त्री के गैराज के पास से गुजर रहा था।यहां बाइक पर सवार होकर बदमाश आए। इन लोगों ने युवक की मारपीट की और उसकी जेब में रखे दो मोबाइल लूटकर भाग गए। बदमाशों के भागने के बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाने की फोर्स यहां पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई लेकिन आरोपितों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में रात में नशेड़ियों पर कार्रवाई भी की।

इस मामले में बहोड़ापुर थाना पुलिस ने लूट की एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपितों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे आरोपितों तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में लूट करने वाले नशेड़ी हो सकते हैं। जिस इलाके में लूट की घटना हुई हैए वहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार कार्रवाई की लेकिन फिर से यहां नशेड़ी इकठ्ठे हो जाते हैं।