मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कॉलेज में पढ़ रही बेटियों को स्कॉलरशिप देने के उद्देश्य गांव की बेटी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की सभी कॉलेज में अध्ययन कर रही छात्राओं को सरकार द्वारा ₹6000 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप किस तरह से फार्म जमा कर सकते हैं। कौन-कौन से दस्तावेज की आवश्यकता लगेगी और कैसे इस योजना का लाभ आपको मिलेगा? सारी जानकारी आज के इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं।
इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही बेटियों को स्कॉलरशिप देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की थी। सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही है, जिनमे से एक गांव की बेटी योजना है। जो की प्रदेश के गांव में निवास कर रही लड़कियों को साल में ₹6000 की स्कॉलरशिप प्रदान करती है, इस योजना के लिए स्कूल पास करके कॉलेज में जाने वाली लड़कियों को पात्र माना जाता है एवं इन लड़कियों के ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए जाते हैं और सरकार द्वारा उनके खाते में ₹6000 की स्कॉलरशिप ट्रांसफर की जाती है।
गांव की बेटी योजना के लिए पात्रता –
अगर आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही गांव की बेटी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको निम्न पत्रताएं रखनी होगी।
1. इस योजना के लिए आपका मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य योजना केवल मध्य प्रदेश की छात्रों के लिए शुरू की गई है।
2. इस योजना कल आपके बाल मध्य प्रदेश के गांव में निवास कर रही बेटियों को ही दिया जाएगा।
3. गांव की बेटी योजना के लिए आपको 12वीं पास करके कॉलेज में एडमिशन लेना होगा।
4. इस योजना का लाभ केवल एक बार ही दिया जाता है इसलिए अगर आपने पहले कभी इस योजना में फॉर्म जमा किया है तो आपको फिर से इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
5. लाभ लेने के लिए छात्राओं का बैंक खाता होना अनिवार्य है।
फॉर्म जमा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज –
अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और 12वीं पास करके कॉलेज में एडमिशन लेने जा रहे हैं तो आप गांव की बेटी योजना का लाभ ले सकते हैं इसके लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होना चाहिए।
1. आधार कार्ड
2. समग्र आईडी
3. बैंक पासबुक
4. मूल निवासी प्रमाण पत्र
5. एक पासपोर्ट साइज फोटो
6. मोबाइल नंबर
7. ईमेल आईडी
8. 12th की मार्कशीट
9. गांव की बेटी योजना का आवदेन फॉर्म
आवदेन प्रकिया –
गांव की बेटी योजना का लाभ लेने के लिए आपको बताई जारी प्रक्रिया का पालन करना होगा और इस प्रक्रिया के अनुसार आवेदन फार्म जमा करके इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
1. जमा करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट MPScolarship.nic.in पर जाना होगा।
2. यहां पर आपको दिखाई दे रहे लोगों बटन पर क्लिक करना है।
3. अब आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।
4. अब आपके यहां पर दिखाई दे रहे गांव की बेटी योजना वाले बटन पर क्लिक करना है।
5. आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा जिसमें मांगी जारी सभी जानकारी को भर देना है।
6. इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना है।
7. आखिर में दिखाई दे रहे सबमिट बटन को क्लिक करके इस फॉर्म को आपको जमा कर देना है।
8. आपका फोन सफलतापूर्वक जमा कर लिया जाएगा जिसका आप प्रिंट आउट निकाल कर अपने कॉलेज में जमा कर दीजिए।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)