jhankar
ब्रेकिंग
रिश्वत पर लगाम लगाने की कोशिश तहसीलदार ने चैंबर के बाहर टांग दिया अपना मोबाइल नंबर, बोले - पैसे मां... 18 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की अपडेट खास खबरें 18 जून 2026, गुरुवार को विदेश और देश की बड़ी खबरें बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका युद्धविराम की उम्मीद, होर्मुज खुलने से तेल की कीमतें गिर सकती हैं | भारत को ह... तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट

MP NEWS सिवनीमालवा : गाँव में बर्थडे पार्टी से लौट रही 9 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार ,सिवनी मालवा। जिले में लूट चोरी अपहरण ब्लात्कार के मामले रुकने का नाम ही नही ले रहे है। हालांकि पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही भी की जा रही है। लेकिन फिर भी अपराधियों में भय नही है। गत रात्रि फिर एक नाबालिक लड़की दुष्कर्म का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गॉव में 9 वर्षीय नाबालिग के साथ गाँव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया ।
थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को थाने आकर नाबालिक ने महिला पुलिस को बताया कि गाँव में ही एक जन्मदिन की पार्टी मनाने गई थी। पार्टी से लौटते समय गाँव के ही एक युवक ने उससे बोला की चलो तुम्हे बाई बुला रही है और युवक ने उसे ले जाकर दुष्कर्म किया। नाबालिग की हालत बहुत खराब होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया परन्तु डॉक्टर ने महिला चिकित्सक नही होने से पीड़िता को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़िता का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।