jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

MP News :एक बार फिर दालों के दामों में उछाल, तुंवर दाल में 30 रुपये की बढ़ोत्तरी

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 श्योपुर। एक बार फिर दालों के दामों में उछाल है। किराना व्यापारियों की मानें तो 15 दिन में ही तुअर दाल के भाव 30 रुपये बढ़कर 180 रुपये किलो तक हो गए हैं। लंबे समय से जिन दालों के भाव स्थिर थे, उनमें भी 15 दिनों में तेजी आई है। मूंग मोगर, उड़द, मसूर के भाव बढ़ गए हैं।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार इसके पीछे मुख्य फसलों पर असर और मांग बढ़ना बता रहे हैं। त्योहारी सीजन शुरू होने के पहले देखने को मिल रही है। यह तेजी फिलहाल किचन में सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली तुअर व चना दाल में देखने को मिल रही है। व्यापारियों की मानें तो सबसे अधिक तुअर दाल महाराष्ट्र से आती है, यहां बारिश कम होने से उत्पादन पर असर पड़ा है। ऐसे में मई-जून से इसके दामों में तेजी देखने को मिल रही है, जो अब और ज्यादा बढ़ गई है। मई-जून से 10 सितंबर तक मूंग मोगर, उड़द जैसी दाल के भाव 100 रुपये किलो के आसपास थे, जो 120 से रुपये हो गए हैं। मसूर व चना दाल के दामों में 15 से 30 रुपये तक की तेजी देखने को मिल रही है।

किराना व्यापारी इस्माईल मंसूरी का कहना है कि महाराष्ट्र में मौसम के कारण इस साल तुअर की फसल प्रभावित हुई हैं। उन्होंने बताया दाल इंदौर आती है, जहां से श्योपुर एवं क्षेत्र में सप्लाई होती है। एकाएक दाम भाव बढ़ने से लोगों ने अन्य दालों की तरफ रुख किया है। जब तक दाल का आयत नहीं हो जाता है तब तक दामों में गिरावट नहीं होगी