jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

MP News : कमरे में बंद कर देवर ने भाभी के ऊपर 15 बार किया चाकू से वार

मकड़ाई समाचार बालाघाट। देवर ने भाभी को 15 बार चाकू से वार कर घायल कर दिया है। महिला को बालाघाट मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसोनी की है। मायके वालों ने दहेज के लिए अंजाम देने का आरोप लगाया है। लक्ष्मी के पति गणेश सोनवाने ने लांजी थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज करवा बताया कि वह रविवार की शाम शराब पीकर अपने घर पहुंचा था। इस पर पत्नी ने उसे शराब पीकर घर आने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। जिस पर पिता मुकेश सोनवाने व भाई रुपेश सोनवाने ने घर विवाद करते हो कहकर लकड़ी व डंडे से उसके साथ मारपीट की है। इसी दौरान भाई रुपेश ने घर पर रखे सब्जी काटने के चाकू से पत्नी की पीठ,मस्तक,दोनो कलाई, दाहिने हाथ का अंगूठा व अन्य शरीर के अंगों पर वार कर उसे घायल किया है।

पड़ोसी ने दरवाजा तोड़ बचाई जान

- Install Android App -

महिला के चाचा कृष्णाप्रसाद लांजेवार बघोली थाना भरवेली निवासी ने बताया कि रात को फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि उनकी भतीजी लक्ष्मी के साथ मारपीट की गई और उसे 100 डायल पुलिस ने उपचार के लिए लेकर गई है। मौके पर पहुंचे तो भतीजी ने बताया कि देवर ने चाकू से करीब 15 बार वार किए हैं। उन्होंने बताया कि जिस वक्त उनकी भतीजी को घर के अंदर बंद कर उसके साथ मारपीट की जा रही थी। उस वक्त उसका पति,ससुर, देवर व सास भी घर के अंदर ही थे। वहीं मारपीट पर चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के एक युवक के द्वारा दरवाजा तोड़ा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

एक साल पहले भी दी गई थी प्रताड़ना

कृष्णाप्रसाद लांजेवार ने बताया कि लक्ष्मी का विवाह गणेश के साथ 2020 दिसंबर में हुआ था और करीब एक साल पहले ही दहेज के 50 हजार रुपये नहीं लाने की बात कहकर उसे प्रताडि़त किया गया था। जिससे संभवत: ऐसा प्रतीत होता है कि दहेज की प्रताड़ना के चलते ही चाकू से हमला कर जान लेने की कोशिश की गई है। जिसके चलते ही कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।