jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Mp News: बैरागढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था आरोपित, ससुराल में पकड़ाया |

सीहोर : भोपाल एक हफ्ता पहले सुबह छह बजे हाथ से हथकड़ी खिसकाकर बैरागढ़ थाने से फरार हुए चोरी के आरोपित को पुलिस ने उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है। धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपित को सीहोर जेल से पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई थी। लेकिन वह बैरागढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार बैरागढ़ थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम इन्द्रवास थाना ग्यारसपुर जिला विदिशा निवासी 26 वर्षीय राजकुमार पुत्र गणेशराम अहिरवार के खिलाफ बैरागढ़ थाने में एक धोखाधड़ी का केस दर्ज है।

तलाशी के दौरान पुलिस को पता चला था कि राजकुमार चोरी के एक मामले में सीहोर जेल में बंद है। पुलिस सीहोर न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड स्वीकृत कराने के बाद उसे सीहोर जेल से बैरागढ़ थाने ले आई थी। 26 नवंबर को सुबह करीब छह बजे राजकुमार पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस की टीमें फरार कैदी को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगह सर्चिंग कर रही थीं।

- Install Android App -

मुखबिर से मिली थी सूचना –

शनिवार को पुलिस को मुखबिर से पता चला कि फरार बंदी राजकुमार रायसेन जिले के ग्राम देवनगर में अपनी ससुराल में छिपा हुआ है। इस आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर दबिश दी और उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।