मकड़ाई समाचार भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से वातावरण में नमी आ रही है। इस वजह से बादल छा रहे हैं। साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो रही है। इसी क्रम में गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बैतूल में एक, ग्वालियर में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। जबलपुर में बूंदाबांदी हुई।
राजधानी में शाम को अलग-अलग स्थानों पर तेज बौछारें पड़ीं। साथ ही कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और रीवा संभाग के जिलों में वर्षा होने के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम का इस तरह का मिजाज 20 मार्च तक बना रह सकता है।

