jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026 भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया

MP NEWS : 11 साल छोटे कॉन्सटेबल से महिला को हुई मोहब्बत, थाने के सामने धरने पर बैठी

मकड़ाई समाचार दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह में अजब प्रेम की एक गजब कहानी सामने आई है। यहां एक महिला एक कॉन्सटेबल को अपना दिल दे बैठी और कोतवाली के सामने प्यार को पाने के लिए धरने पर बैठ गई। महिला की उम्र 43 साल है और जिस कॉन्सटेबल से प्यार करती है वो उससे 11 साल छोटा होने के साथ ही शादीशुदा भी है। लेकिन किसी ने खूब कहा है कि ऐवरी थिंग इज फेयर लव एंड वार..ठीक ऐसा ही इस मामले में भी है। महिला खुद शादीशुदा होने के बावजूद कॉन्सटेबल से शादी की जिद पर अड़ी हुई है और अपना परिवार तक छोड़ दिया है।

अजब प्रेम की गजब कहानी दरअसल हटा तहसील क्षेत्र के भिड़ारी गांव निवासी 43 वर्षीय महिला विनीता सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक आकाश से प्रेम विवाह करना चाहती है। आकाश के प्यार में दीवानी हुई विनीता कोतवाली के सामने आरक्षक के नाम का बैनर लगाकर और हाथ में तिरंगा झंडा लेकर धरने पर बैठ गई है। विनीता का कहना है कि उसने अपने प्यार का इजहार तीन साल पहले आरक्षक से किया था और विवाह करने की बात कही थी। उसे फेसबुक पर आरक्षक आकाश की तस्वीर देखकर उससे प्यार हुआ था। हैरानी की बात ये है कि विनीता और आरक्षक आकाश दोनों ही शादीशुदा हैं। विनीता का कहना है कि वह तब तक इस तरह का प्रदर्शन करेगी जब तक शासन आरक्षक और उसे विवाह के बंधन में नहीं बांध देता।

- Install Android App -

पहली बार फोन पर हुई थी बात पत्रिका के सवाल पर विनीता ने बताया कि पहली बार आरक्षक से उसने फोन पर बात की थी और आरक्षक ने सामने आने का कहा था और स्वीकारने की सहमति दी थी। लेकिन जब वह कोतवाली पहुंची, तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। वहीं पड़ताल करने पर पता चला है कि इस प्रदर्शन के पहले भी यह महिला पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी मांग रख चुकी है, लेकिन पुलिस ने इसकी चाहत को पागलपन माना। बताया जा रहा है कि विनीता आकाश के प्यार में दीवानी होने के बाद अपने पति और बच्चे को करीब 3 साल पहले छोड़ चुकी है और हटा में अकेले ही किराए के मकान में रहती है।

आरक्षक बोला – 3 साल से परेशान हूं वहीं इस मामले में जब आरक्षक आकाश पाठक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनका इस महिला से कोई संबंध नहीं है। वो तो महिला से कभी मिले तक नहीं। आकाश ने कहा कि महिला अचानक तीन साल पहले कोतवाली आई थी और उसके बाद से लगातार कोतवाली आती है। मैं खुद शादीशुदा हूं मेरा खुद का परिवार है, महिला की हरकतों के कारण मैं खुद बेहद परेशान हो चुका हूं। फिलहाल मामले में सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि महिला के धरने पर बैठने के संबंध में सूचना मिली है, जिसे लेकर कोतवाली टीआइ को मामले की जांच करने के लिए कहा गया है साथ ही उक्त महिला से भी बातचीत करने के लिए कहा है।