jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

MP NEWS : 2 सिर वाली अनोखी बच्ची का हुआ जन्म, डॉक्टर भी रह गए दंग

मकड़ाई समाचार छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में अनोखी बच्ची का जन्म हुआ है। इस बच्ची के दो सिर हैं। दूसरा सिर बच्ची के पैरों की तरफ है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल मां और बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। बड़ामलहरा में बच्ची का जन्म होने के बाद डॉक्टरों ने उसकी बेहतर देखभाल के लिए छतरपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

- Install Android App -

मिली जानकारी के मुताबिक, सरगुवां गांव में रहने वाली 24 साल की पूजा पति अंतू कुशवाहा को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडामलहरा लाया गया। यहां गुरुवार सुबह उनकी सामान्य डिलीवरी हुई। सुबह 8 बजे उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को देखते ही डॉक्टर हैरान रह गए। बच्ची के शरीर में दो सिर थे। उसका दूसरा सिर पैरों के पास था।

बताया जा रहा है कि बच्चे के नीचे वाले सिर में बाल व आंख, नाक, कान पूरी तरह से विकसित नहीं हुए हैं। केवल चिन्ह दिखाई दे रहे थे। स्वास्थ्य विभाग टीम इसे विकृति बता रही है। बीएमओ हेमंत मरैया ने संध्या शर्मा और सोनम मौर्य ने महिला की डिलीवरी कराई।