jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Mp News: 24 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, हत्या या आत्महत्या, पति पत्नी में हुआ था विवाद !

जबलपुर : रांझी बड़ा पत्थर क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी के फंदे में लटकर जान दे दी। महिला गोवा में पति के साथ रहती थी।,दोनाें पिछले दिनों जबलपुर शहर आए। मंगलवार रात गर्भपात की बात पर दोनों में विवाद हुआ और इसके बाद महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव का पीएम कराया। मामले की जांच की जा रही है।

विवाह के बाद मोहित और मुस्कान गोवा में ही रहते थे –

- Install Android App -

रांझी पुलिस ने बताया कि बड़ा पत्थर रांझी निवासी मोहित मांझी का विवाह रावण पार्क के पीछे रहने वाली मुस्कान (24) से हुआ था। मोहित गोवा में नौकरी करता है। विवाह के बाद मोहित और मुस्कान गोवा में ही रहते थे। 28 नवम्बर को दोनों गोवा से शहर आए थे।

मुस्कान के मायके में गर्भपात को लेकर विवाद हो गया –

मोहित मंगलवार शाम मुस्कान के मायके पहुंचा। दोनों ने वहां खाना खाया। इस दौरान मुस्कान द्वारा तीन माह पूर्व गर्भपात कराने की बात निकली। जिस पर मुस्कान और मोहित में विवाद हो गया। विवाद के बाद मुस्कान ने मोहित को मायके से जाने के लिए कहा, तो वह अपने घर चला गया। दूसरे दिन गुरुवार को वह ससुराल पहुंचा, तो देखा कि मुस्कान किचिन में फंदे से लटक रही थी। उसकी आवाज सुनकर सास मनीषा और साला प्रिंस वहां पहुंचे। तीनों ने मुस्कान को फंदे से उतारा और उसे बिस्तर पर लिटाया, लेकिन तब तक मुस्कान की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस अभी एंगल से जांच कर रही है।