jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

MP NEWS : 5 बेटियों की मां का अब 24 साल के लड़के पे आया दिल, चौथी शादी पे अड़ी, 3 शादी कर चुकी

मकड़ाई समाचार भिंड। कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। इसमें प्रेमी-प्रेमिका उम्र नहीं देखते, इश्क की खुमारी ऐसी रहती है कि घर-परिवार, जात-समाज की बाधाएं तोड़ दी जाती हैं। भिंड के झांसी मोहल्ला से एक ऐसी कहानी सामने आई है। यहां रहने वाली 45 वर्षीय महिला को 21 वर्षीय युवक से प्यार हो गया। यह मामला इसलिए अनोखा बन गया की महिला की पहले ही तीन बार शादी हो चुकी है। उसकी पांच बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो भी चुकी है। चौथी शादी के लिए उसने बेटियों को घर से निकाल दिया है। महिला थाने में शनिवार को बेटियां मदद की गुहार लगने पहुंच गईं। महिला की दूसरी बेटी का कहना है कि उसकी मां चार शादियां कर चुकी है।

- Install Android App -

अब पांचवीं शादी करने जा रही है। इसलिए उन्हें घर से भी निकाल दिया है। वहीं महिला से बात करने पर उसने बताया कि चार नहीं तीन-तीन शादियां हो चुकी हैं। पहली शादी पंद्रह साल की उमर में हुई थी। दो साल बाद तलाक हो गया था। दूसरी शादी औरैया. उत्तर प्रदेश के विनोद से हुई जिससे उसे पांच बेटियां हुईं। उनकी उम्र 21, 19, 16, 14 और 12 साल है। पति विनोद की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। जिसके बाद वह अपने बच्चियों के साथ अपने मायके सिकलामउ चली गई। इस दौरान उसे सुकांड के रहने वाले ब्रजेश से प्रेम हो गया और मायके पक्ष के विरोध के बावजूद उसने विवाह रचा लिया। तीसरे पति की भी कुछ सालों बाद बीमारी के चलते मौत हो गयी। फिर वह वापस वह भिंड आ गई। यहां झांसी मोहल्ला में मिथुन नामक 21 साल के युवक से भी प्रेम हो गया। काफ़ी समय तक दोनों साथ रहे। बेटियों को इस पर आपत्ति होने लगी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी थी। दूसरी बेटी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी और पुलिस के पास जाने से मना किया।  दूसरी बेटी का आरोप है की उसकी बहनों को घर से निकाल दिया है। वहीं युवक ने पुलिस को बताया की वह महिला के साथ काफ़ी समय से रह रहा है। समाज की वजह से दोनों ने शादी का फ़ैसला लिया था। वह उसकी बेटियों का भी खर्च उठा रहा था। अपनी कमाई भी वह इन सब पर खर्च करता था। मामला पुलिस तक आने पर वह शादी से मुकर गया। लेकिन महिला अब भी उसी से शादी करना चाहती है। डीएसपी पूनम थापा ने कहा कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, समझाइश भी दी है। हालांकि अब तक इसका कोई निराकरण नहीं निकाल सका है। बेटियों की ज़िंदगी का सवाल है, इसलिए महिला की काउन्सिलिंग भी करायी जा रही है।