jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

MP News: इंदौर इंटर सिटी में भेड़ टकराई, हादसे के बाद 2 घंटे तक खड़ी रही !

इंदौर इंटर सिटी में भेड़ टकराने से पावर इंजन में भेड़ के फंसने से पहिए जाम हो गए। धीरे-धीरे ट्रेन को कालीसिंध रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शाजापुर : पश्चिम रेलवे के रतलाम रेलमंडल में उज्जैन-भोपाल रेलखंड के मध्य रंथभवर कालीसिंध रेलवे ट्रैक पर घंसोदा फाटक के पास बुधवार सुबह हादसा हो गया। आंबेडकर नगर से भोपाल को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने अचानक भेड़ बकरियों का झुंड आकर टकरा गया। इससे पांच से अधिक भेड़ की मौत हो गई।

- Install Android App -

ट्रेन के पावर इंजन में भेड़ों के फंसने से पहिए जाम हो गए, लेकिन बाद में धीरे-धीरे ट्रेन को कालीसिंध रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। क्षतिग्रस्त ट्रेन इंजन को काटकर स्टेशन पर खड़ी कंटेनर मालगाड़ी से पावर लगाकर भोपाल की ओर बढ़ाया गया। इस बीच रेल स्टेशन पर करीब 2घंटे  तक खड़ी रही और 10: 17 मिनट पर रवाना हुई।

गौरतलब रहे इस ट्रेन का कालीसिंध स्टेशन पर ठहराव नहीं है। इस कारण जहां यात्रियों को परेशान होना पड़ा, वहीं डा. अंबेडकर नगर श्री माता वैष्णोदेवी कटरा भी कालीसिंध में 10 मिनट रुककर 10.31 बजे तक इंदौर की ओर निकली। दोपहर एक बजे तक रेलवे के टेक्नीशियन ने इंजन को सुधारकर कालीसिंध स्टेशन के साइडिंग लाइन में खड़ा किया। इधर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर पेंचवेली के कई यात्रियों को ओवरब्रिज पैदल पुल के अभाव में दो नंबर रेल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ा।