jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

MP News: चीता आशा ने नए साल में कूनो में तीन शावकों को दिया जन्म | Kuno National Park.

श्योपुर : मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में दूसरी बार चीता आशा ने शावकों का जन्म दिया। नए साल में कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर आई है। तीनों शावक अभी स्वस्थ हैं। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शावकों के वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में तीनों स्वस्थ दिख रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर लिखा है कि यह बताते हुए हमें खुशी हो रही है कि कूनो नेशनल पार्क ने तीन नए सदस्यों का स्वागत किया है। नामीबियाई चीता आशा ने शावकों को जन्म दिया है। यह पीएम नरेंद्र मोदी परिकल्पित प्रोजेक्ट चीता की जबरदस्त सफलता है। उन्होंने आगे लिखा कि परियोजना में शामिल सभी विशेषज्ञों और कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई।

- Install Android App -

मालूम हो की –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सबसे पहले 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीते छोड़े गए थे। इसके बाद 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते कूनो जंगल में लाकर छोड़े गए थे। कूनो जंगल में कुल 20 चीते लाए गए थे, इनमें से छह चीतों की मौत हो गई है। कूनो जंगल में अभी कुल 14 बड़े चीते बचे हुए हैं और एक शावक है। वहीं, तीन नए शावकों के जन्म के बाद कूनो में चीतों का कूनबा बढ़ गया है।

आशा चिता और शावकों को कूनो नेशनल पार्क में चीतों को अभी बाड़े में रखा गया है। कुछ दिनों से एक-एक कर चीतों को बाड़े में छोड़ा जा रहा है। साथ ही कूनो नेशनल पार्क में चीता सफारी की शुरुआत भी कर दी गई है। अब पर्यटक भी चीता का दीदार कर सकेंगे। इधर नवजात शावकों के विडियो सोशल मिडिया पर आने के बाद वन प्रेमियों में खुशी की लहर है | बही प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने भी नेशनल पार्क में नए शावकों के जन्म लेने पर हर्ष ब्यक्त किया है |