jhankar
ब्रेकिंग
भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सम्पन्न परशुराम सेना सदस्य आज भोपाल जाएंगे, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल बाइक से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब ले जाते दो गिरफ्तार खेती-किसानी: सोयाबीन में रायजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट का खतरा, खेतों में पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टी... आलकी की पालकी जय कन्हैया लाल की, जयकारों से गूंज उठा महर्षि ज्ञानपीठ परिसर कारागार में जन्मे कान्हा, वासुदेव ने पहुंचाया गोकुल, बच्चों ने दिखाई कृष्ण की लीलाएं स्वामित्व अधिकार पंजीयन के लिए 10 पंचायतों में लगेंगे कैंप Harda news: भाजपा ने सोशल मीडिया पर उतारे अपने जांबाज योद्धा, शासन की योजनाओं और पार्टी की नीतियों क... टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श...

MP NEWS : दीप ज्वेलर्स पर 3 नकाबपोशों का धावा,सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे, सोने चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, 3 मिनिट में दे दिया घटना को अंजाम

संदीप मौर्या महू।
बेटमा के सबसे व्यस्ततम मार्ग त्रिवेणी चौराहे पर स्थित कमल दीप ज्वेलर्स की सोने चाँदी की दुकान पर लूट की घटना का मामला सामने आया हैं। जहाँ व्यापारी के यहां 3 नकाबपोशों ने लूट को अंजाम दिया और दुकानदार हरकत में आये उसके पहले ही तीनों नकाबपोश फरार हो गए।
अशोक सोनी की त्रिवेणी चौराहें स्थित दुकान पर 3 नकाबपोशों ने धावा बोल दिया , ओर 2 से 5 मिनिट में इस घटना को अंजाम दे दिया।

अज्ञात चोर बाइक से भागते हुए

- Install Android App -

आरोपियों की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना करीब रात 8 बजे की है जब तीन नकाबपोशों ने ज्वेलर्स की दुकान पर धावा बोला। तीनो नकाबपोश एक दो पहिया वाहन से आये एक नकाबपोश दुकान की रेकी करता रहा तो दो नकाबपोश बाहर खड़े हो देखरेख में लगे रहे। दुकान में रखे शोकेस का ताला लगा था। दुकान की रेकी कर वहाँ किसी के नही पाए जाने पर उसने शोकेस का लॉकर तोड़ दिया। लॉकर का ताला तोड़ने की आवाज सुन आशा सोनी बाहर आई और चिल्लाने लगी इतने समय मे नकाबपोशों ने लक्ष्मी जी चांदी की मूर्ति, सोने की पालिस वाली चांदी की चूड़ियां आदि सामान निकाल कर भाग खड़े हुए।

घटना की सूचने मिलते ही मौके पर सब इंस्पेक्टर संदीप पोरवाल, आशिक हुसैन, अरविंद सिंह कुशवाह, ज्ञानेंद्र भदौरिया, शैलेन्द्र परमार व सुरेश चौहान मौके पर पहुँचे व जाँच में जुट गए।