केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन ने वार्ड नंबर 2 स्थित नए मोहन पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया। नीली ड्रम कॉलोनी के पास बने इस पार्क में लगभग 200 पेड़-पौधे लगाए गए।
नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि मोहन पार्क को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से यह पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, पार्षद और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पार्क में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने कहा,मोहन पार्क को हरा भरा करना है। इसके साथ ही शहर के अन्य चिन्हित स्थानों पर भी पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।” पौधारोपण के दौरान नगर पालिका के कर्मचारी-अधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
नागरिकों से अपील
सीएमओ अमर सिंह उइके ने शहरवासियों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं और लगाए गए पौधों की सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी भी लें। तभी हमारा शहर हरा-भरा बन पाएगा।
इनका कहना।
नगर पालिका प्रशासन का लक्ष्य है कि पर्यावरण दिवस पर अपने जन्मदिन पर शहर के नागरिक अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।
अमर सिंह उइके, मुख्य नगर पालिका अधिकारी,
सिवनी मालवा।

