jhankar
ब्रेकिंग
विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर हरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने चली पहली चाल सिंधी समाज के युवकों से विवाद के बाद शहर मे सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर व्यापारियों ने एसपी को ... हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे

NEWS MANDSOUR : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का खेजडि़या में दिव्य दरबार लगा,हनुमान चालीसा का गूढ़ रहस्य बताया

 बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री हेलीकाप्टर से सीतामऊ पहुंचे। यहां भक्तों से मिले और चिर परिचित अंदाज में सभी का अभिवादन किया। शाम को कथा में श्री हनुमान चालीसा की एक-एक चौपाई का गूढ़ रहस्य बताया।             8 जून को सुबह खेजडि़या में कथा स्थल पर (DIVYA DARWAR )         दिव्य दरबार लगा।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मंदसौर | पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री बुधवार दोपहर 2:30 बजे सीतामऊ की धरती पर उतरे। उनकी झलक पाने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। हेलीपेड जयकारे से गुंजायमान हो गया। पंडित शास्त्री खुली जीप पर सवार होकर भक्तों का अभिवादन स्वीकारते हुए (SITAMOW) सीतामऊ में ही निवास पर पहुंचे। तीन दिवसीय हनुमंत कथा के शुभारंभ से पूर्व ही पूरा पंडाल भर गया। बाहर से सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने यहां डेरा डाल दिया है। उनके ठहरने एवं सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए बालाजी सेवा समिति द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हजारों कार्यकर्ता सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आयोजन के सूत्रधार कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग आयोजन को सुचारू रूप देने में लगे हैं। सीतामऊ में स्कूल के पास ही बने फार्म हाउस पर ही पंडित शास्त्री ठहरे।

- Install Android App -

केवल कथा में आने-जाने वाले जनसमुदाय व सेवादल कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग आरक्षित किया गया है। ग्राम खेजडि़या में तो धार्मिक मेले का नजारा दिख रहा है। खेजडि़या का श्री बालाजी मंदिर तो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। ग्रामवासी भी उत्साह व उमंग के साथ सेवाएं दे रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा हुआ है प्रशासनिक अमला चुस्त हैं।