jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, हरदा एसडीएम श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल, टिमरनी एसडीएम श्री संजीव नागू सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम चारखेड़ा निवासी रामविलास आजने ने आवेदन देकर खेत के टूटे हुए विद्युत खम्बों को सुधराने की मांग की, जिस पर महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम बैड़ी निवासी गीताबाई ने आवेदन देकर अपनी भूमि पर गेहूँ की फसन न काटने देने के संबंध में शिकायत की,

- Install Android App -

जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को मामले की जांच कर आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में ग्राम नयापुरा निवासी रामभरोस ने अपनी कृषि भूमि का सीमांकन कराने हेतु आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार हंडिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

जनसुनवाई में ग्राम झाड़बीड़ा निवासी सुकमनी बाई व शांताबाई ने आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की, जिस पर जनपद पंचायत सीईओ को आवेदिकाओं की पात्रता अनुसार लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया।

ग्राम पानतलाई निवासी कमलेश लोंगरे ने साफ-सफाई व चौकीदारी का वेतन प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।