jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

नरवाई की आग में फसल गंवाने वाले दो किसानों के लिए चतरखेड़ा बना मिसाल, 

ग्रामीणों ने दिए 40 क्विंटल गेहूं और ₹15,000

एसडीएम विजय राय मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों को सराहा और किसानों से नरवाई न जलाने की अपील की

सिवनी मालवा। ग्राम चतरखेड़ा में नरवाई की आग से दो गरीब किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। हादसे में गांव के ही लखन लाल पाल की लगभग 4.5 एकड़ और सतीश पिता मदन लाल की करीब 1 एकड़ 50 डिसमिल फसल राख हो गई।

- Install Android App -

आपदा की सूचना मिलते ही चतरखेड़ा के ग्रामीणों ने मानवता और आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की। 29 तारीख की रात में ही गांव भर से स्वेच्छा से दान एकत्र कर पीड़ित परिवारों को 40 क्विंटल गेहूं* और लगभग15,000 नकद सहायता के रूप में सौंपे गए। भोला रघुवंशी ने कहा, हम पूरी भरपाई तो नहीं कर सकते, लेकिन गांव के किसान पर आपदा आए तो मदद करना हमारा पहला कर्तव्य है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम विजय राय* चतरखेड़ा पहुंचे। उन्होंने संकट की घड़ी में गरीब किसानों की मदद के लिए ग्रामीणों को बधाई दी और साथ ही किसानों को नरवाई/नलवाई न जलाने के नुकसान समझाए, भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने की अपील की।

इस दौरान राहुल रघुवंशी, कान्हा शर्मा, भोला रघुवंशी, पिंटू रघुवंशी, बलराम रघुवंशी, सतीश रघुवंशी, दिनेश रघुवंशी, अजय रघुवंशी, बाबू मालवीय, शेखर मालवीय, महेंद्र मालवीय, अनिल पाठक, प्रशांत रघुवंशी सहित पीड़ित किसान लखन लाल पाल व सतीश पाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।