jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

हरदा विधायक डॉ. दोगने की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्यों से मांगा स्पष्टीकरण

हरदा :- विगत दिनों हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर नवोदय विद्यालय चारूवां एवं शासकीय सी.एम.राइज स्कूल खिरकिया में सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नियम विरूध राजनैतिक कार्यक्रम आयोजित करने एवं सनफ्लावर स्कूल हरदा में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाने की अनुमति प्रदान करने संबंधी शिकायत की गई थी। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दबाव बनाकर जबरन कार्यक्रम में उपस्थित किया गया। जो कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया नियम विरूध व अनुचित कृत्य था।

- Install Android App -

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा की गई उक्त शिकायत पर हरदा कलेक्टर निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी हरदा द्वारा प्राचार्य नवोदय विद्यालय चारूवां, प्राचार्य शासकीय सी.एम.राइज स्कूल खिरकिया एवं प्राचार्य सनफ्लावर स्कूल हरदा को पत्र प्रेषित कर उक्त प्रकरण के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।