jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

बहुमूल्य धातुओं में विपरीत चाल, सोने में नरमी और चांदी में उछाल

नई दिल्ली। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजारों में सोमवार को बहुमूल्य धातुओं की चाल एक-दूसरे के विपरीत रही। जहां सोने के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी चमकती हुई देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना प्रति 10 ग्राम 1,52,375 रुपए के करीब कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 2,63,600 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर मजबूत बनी हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने में सुस्ती और चांदी में तेजी का रुख रहा। एमसीएक्स पर सोने के जून वायदा अनुबंध में सोमवार को नरमी का रुख रहा। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार यह अनुबंध 154 रुपए ‎गिरकर 1,52,376 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। सोने के विपरीत एमसीएक्स पर चांदी के जुलाई वायदा अनुबंध में शानदार तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक यह अनुबंध 1,677 रुपए की मजबूती के साथ 2,63,599 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी का वायदा भाव 2,64,535 रुपए पर तेजी के साथ खुला था, जबकि इसका पिछला बंद भाव 2,61,922 रुपए था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की चाल घरेलू बाजार के अनुरूप ही रही। कॉमेक्स पर सोना 39.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,691.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.52 डॉलर की तेजी के साथ 81.38 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस साल सोने ने 5,586.20 डॉलर और चांदी ने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ था।