jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को हो रही है आर्थिक बचत

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना से न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी बचत हो रही है, बल्कि सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान मिल रहा है। यह योजना नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने और आम उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बन रही है।

जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड निवासी सुभाष मिंज ने अपने घर में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया है। योजना का लाभ लेने के बाद उनके मासिक बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। अपना अनुभव साझा करते हुए मिंज बताते हैं कि सौर ऊर्जा से न केवल घर रोशन है हुआ है बल्कि उनकी आर्थिक बचत भी हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग से आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण भी संभव है।

- Install Android App -

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

उपभोक्ता
https://pmsuryaghar.gov.in/
पोर्टल, पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप या टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही नजदीकी सीएसपीडीसीएल कार्यालय में संपर्क भी कर सकते हैं। उपभोक्ता सौर प्लांट स्थापना हेतु वेंडर का चयन स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं।