jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Petrol Diesel Price : महंगाई से मिलेगी बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम में होगी तगड़ी गिरावट

Petrol Diesel Price : देशभर में अब एक बार फिर आम लोगों को महंगाई से राहत मिलने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चर्चा से चल रही है। कुछ दिन पहले मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के रेट में काफी गिरावट की थी, जिसके बाद आम लोगों को तगड़ी राहत मिली। इस सरकार अब आम लोगों को महंगाई से बड़ी राहत दे सकती है।

Petrol Diesel Price

माना जा रहा है कि अब जल्द ही पेट्रोल-डीजल के रेट में भी गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को बड़ा फायदा होगा। वर्तमान में देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम सातवें आसमान पर चल रहे हैं, जिससे हर किसी की जेब का बजट बिगड़ता जा रहा है। दूसरी ओर सरकार ने आधिकारिक तौर पर रेट की गिरावट पर जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में दीवाली से पहले का दावा किया जा रहा है।

जानिए कितने रुपये सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

- Install Android App -

भारत की तेल विपणन कंपनियां अब जल्द ही पेट्रोल-डीजल की गिरावट कर सकती हैं, जिसकी चर्चा तेजी से हो रही हैं। माना जा रहा है कि सरकार पेट्रोल की कीमतों में करीब 5 रुपये प्रति लीटर की गिरावट कर सकती है। इतना ही नहीं डीजल के रेट में भी करीब 4 रुपये प्रति लीटर कम होने की चर्चा है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह गिरावट महंगाई में किसी डोज की तरह काम करेगी।

पेट्रोल-डीजल वाहन से चलने वाले लोगों को तगड़ी राहत मिलेगी। साल 2024 में देश में आम चुनाव होना है, जिससे पहले सरकार कीमतों में गिरावट का ऐलान कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि आम लोगों के लिए सरकार ने एलपीजी सिलेंडर मके दाम में 200 रुपये की गिरावट की थी। एलपीजी सिलेंडर मात्र 940 रुपये में खरीदकर घर ला सकते हैं।

इन महानगरों में जानिए पेट्रोल-डीजल के रेट

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर दर्ज की जा रही है। इसके अलावा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है।