jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Petrol Diesel Price Today : देश के इन राज्यों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर के दाम

Petrol Diesel Price Today : ब्रेंट क्रूड भी गिरकर 78.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में बदलाव किया जाता है. जून 2017 से पहले हर 15 दिन में कीमतों में संशोधन किया जाता था.

Petrol Diesel Price Today

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बेहद मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार सुबह 6 बजे के आसपास WTI क्रूड हरे निशान पर रहते हुए 73.23 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है।

वहीं, ब्रेंट क्रूड भी गिरकर 78.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में बदलाव किया जाता है. जून 2017 से पहले हर 15 दिन में कीमतों में संशोधन किया जाता था.

पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 41 पैसे महंगा हो गया है. महाराष्ट्र में पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ बिक रहा है। इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है.

वहीं, पंजाब में पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 21 पैसे सस्ता हो गया है. जम्मू-कश्मीर, केरल, ओडिशा और गोवा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है.

- Install Android App -

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 94.37 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में कितनी बदली कीमतें?

  1. नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  2. गाजियाबाद में डीजल की कीमत 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  3. लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  4. पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  5. पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर रोज सुबह 6 बजे नई दरें जारी की जाती हैं

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदलती हैं और नई दरें जारी होती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि हमें पेट्रोल-डीजल इतना महंगा खरीदना पड़ रहा है.