PM Jan Dhan Yojana : जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मोदी सरकार किस तरह से देश के विकास के लिए नए-नए प्रयास कर रही है। मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं जो उनके जीवन को आसान बनाने का काम करती हैं।
PM Jan Dhan Yojana –
अगर आप नहीं जानते तो हम आपको बता दें कि मोदी सरकार ने जनता की भलाई के लिए एक योजना शुरू की थी जिसके तहत देश के लाखों लोगों के बैंक खाते खोले गए. सरकार द्वारा इस योजना का नाम “पीएम जन-धन योजना” रखा गया। फिलहाल इस योजना के 9 साल पूरे हो चुके हैं और अभी भी इस योजना के तहत कई लोगों के बैंक खाते बिल्कुल मुफ्त खोले जा रहे हैं.
अगर आप भी देश के ग्रामीण इलाकों के निवासी हैं और आप भी बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ना चाहते हैं तो हमारा आज का लेख आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको “पीएम जन धन योजना 2023” के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके तहत आप बिल्कुल मुफ्त में अपना बैंक खाता खुलवा सकते हैं। आज के लेख में आपको इस योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगी। अगर आप इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको हमारा आज का आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा। तो चलिए शुरू करते हैं अपना आज का आर्टिकल और जानते हैं इस योजना के बारे में।
पीएम जन-धन योजना –
पीएम जन धन योजना के तहत मूल रूप से देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को लाभ प्रदान किया जाता है। पीएम जन धन योजना के तहत बैंकों द्वारा देश के ग्रामीण इलाकों में कैंप लगाए जाते हैं, जिसके तहत बैंक लोगों को बैंकिंग सुविधाओं के बारे में समझाते हैं। इस योजना के तहत बैंकों द्वारा निःशुल्क बैंक खाते खोले जाते हैं जिसके तहत सरकार द्वारा खाताधारक के खाते में 1000 रुपये की राशि जमा की जाती है।
पीएम जन धन योजना के तहत खाता कैसे खोलें ?
- इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम जन धन योजना के तहत बैंकों द्वारा आयोजित कैंप में जाना होगा, अन्यथा आप अपने नजदीकी बैंक में भी जा सकते हैं।
- बैंक या कैंप में जाने के बाद आपको पीएम जन धन योजना के तहत खाता खोलने के लिए फॉर्म मांगना होगा।
- इसके बाद बैंक अधिकारी द्वारा आपको फॉर्म उपलब्ध करा दिया जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
- इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेज इस फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
- अब आपको यह फॉर्म संबंधित अधिकारी के पास जमा करना होगा।
- अंत में आपका खाता इस योजना के तहत खुल जाएगा, जिसकी जानकारी आपको आपके संबंधित मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।

