सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। भारत सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने एवं किसानों की आर्थिक जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। योजना के अंतर्गत भारत सरकार लघु एवं सीमांत किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है। अब तक इस योजना में सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में 16 किस्त का भुगतान किया जा चुका है। आगे आपको योजना की अगली किस्त के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में हर चार माह के अंतराल पर ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसान सालाना ₹6000 प्राप्त करता है। भारत सरकार डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक के जरिए आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करती है। योजना में किसानों के ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए गए थे। देश भर के करीब 11 करोड़ से अधिक किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इन किसानों को हर चार माह के अंतराल पर सरकार ₹2000 ट्रांसफर कर रही है। योजना में भारत सरकार द्वारा अब तक किसानों के बैंक के खाते में 16 किस्त का भुगतान कर दिया है।
इस दिन आएगी 17वीं किस्त –
जिन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का पैसा प्राप्त हुआ है, उन सभी किसानों के बैंक खाते में भारत सरकार द्वारा योजना की अगली किस्त का पैसा भी ट्रांसफर किया जाएगा। लाभार्थी किसानों को भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि हेतु अगली किस्त का भी इंतजार है, आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं। भारत सरकार इस योजना में हर चार माह के अंतराल पर आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करती है। सरकार द्वारा फरवरी के महीने में योजना की 16वीं किस्त का भुगतान किया गया था और अब अगली किस्त का पैसा किसानों के बैंक खाते में जून और जुलाई के महीने में ट्रांसफर किया जा सकता है।
11 करोड़ से अधिक किसानों को मिल रहा है योजना का लाभ –
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन पूरे देश के किसानों के लिए किया जा रहा है। विभिन्न राज्य सरकार भी अपने राज्य के किसानों के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने हेतु अलग-अलग योजनाओं का संचालन कर रही है। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान योजना के अंतर्गत 11 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत सरकार सालाना किसानों को ₹6000 ट्रांसफर करती है। यह योजना किसानों के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है।
________________________________
यह भी पढ़े –
- Good News: इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार किसानों को देगी 6000 रुपए, यहां देखें पूरी जानकारीफ्री बिजली योजना, उद्धेश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, पूरी जानकारी, देखे
- चांदी की कीमतों में गिरावट, जाने आज के भाव | Gold and silver prices Today
- Aaj Ka Sariya Ka Rate: सरिया/सीमेंट के भाव में आ रही है तेजी, जानिए क्या है आज के भाव (02.03.24) cement rate
- Harda Mandi Bhav: आज 01/03/2024 का हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)