jhankar
ब्रेकिंग
पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत

किसानों की बल्ले बल्ले, पीएम किसान योजना की अगली किस्त में मिलेंगे इतने पैसे, देखे पूरी खबर

भारत सरकार द्वारा देश भर के किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत देश भर के लाभार्थी किसान हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन इस योजना में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, योजना के तहत अगली किस्त का भुगतान बहुत ही जल्द किसानों के बैंक खाते में फिर से किया जाएगा।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश भर के करीब 11 करोड़ से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को हर चार माह के अंतराल पर ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। योजना में किसानों को सरकार द्वारा डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ₹2000 प्रदान किए जाते हैं। अब तक इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने करीब 16 किस्तों का भुगतान किसानों के बैंक खाते में सफलतापूर्वक कर दिया है। योजना के लाभार्थी किसान मिलने वाली अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जो की बहुत ही जल्द किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

इस दिन आएगा 17वी किस्त का पैसा –

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक करीब देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में 16 किस्तों का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है। योजना का लाभ प्राप्त कर रहे किसान सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं, कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त का भुगतान केंद्र सरकार द्वारा जून या जुलाई के महीने में किया जाएगा। क्योंकि इस योजना का पैसा भारत सरकार हर चार माह के अंतराल पर किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है और पिछली किस्त का भुगतान किसानों को फरवरी में किया गया है। चार माह के बाद फिर से किसानों को ₹2000 प्राप्त होंगे।

अगली किस्त में मिलेंगे इतने पैसे –

- Install Android App -

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसान को भारत सरकार द्वारा हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। योजना का पैसा हर चार माह के अंतराल में विभिन्न तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा हर किस्त में किसानों को ₹2000 प्रदान किए जाते हैं। फिलहाल इस योजना में केंद्र सरकार द्वारा सहायता राशि को बढ़ाने का विचार नहीं किया गया है, परंतु लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार योजना में आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाकर ₹3000 कर सकती है। जिससे कि किसान सालाना ₹9000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकेंगे।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –