jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...

छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना में महिलाओं को मिल रहा है ₹12000 का लाभ, देखें पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत हर साल राज्य सरकार महिलाओं को लगभग ₹12000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है, अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी महिला है, तो इस योजना के तहत आवेदन फार्म जमा कर हर महीने ₹1000 प्राप्त कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में आपको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता राशि देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है, इस योजना को राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया है। योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि के रूप में ₹1000 प्रदान किया जा रहे हैं। लाभार्थी महिला हर साल ₹12000 का लाभ प्राप्त कर सकती है।

महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता –

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के लिए जरूरी पात्रता इस प्रकार है।

1. योजना का लाभ केवल राज्य की मूल निवासी महिला को प्रदान किया जाएगा।
2. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
3. महिला के परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
4. महिला के परिवार के किसी सदस्य की शासकीय नौकरी नहीं होना चाहिए।
5. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।
6. बैंक खाता डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है।

महतारी वंदन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज –

योजना के तहत आवेदन फार्म जमा करने हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज इस प्रकार है।

1. आधार कार्ड
2. राशन कार्ड
3. बैंक पासबुक
4. मूल निवासी प्रमाण पत्र
5. पासपोर्ट साइज फोटो
6. मोबाइल नंबर

- Install Android App -

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया –

योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा कर हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आगे आपको योजना में आवेदन फार्म जमा करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

1. सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहे हैं आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. आवेदन फार्म में मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को भरना होगा।
4. योजना से जुड़े जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
5. मोबाइल नंबर और आधार कार्ड को ओटीपी के जरिए वेरीफाई करना होगा।
6. आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा कर दीजिए।
7. इस प्रकार आप योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन फार्म स्वीकार हो जाने के बाद राज्य सरकार द्वारा हर महीने आपके बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –