jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

PM Kisan Yojana : इस तारीख को आएगी 15वीं किस्त, लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

PM Kisan Yojana : किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र छोटे और सीमांत किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।

PM Kisan Yojana

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का ट्रांसफर 15 नवंबर 2023 को करेंगे। 8 करोड़ किसानों की 15वीं किस्त डीबीटी के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र छोटे और सीमांत किसानों को प्रति वर्ष तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

8 करोड़ किसानों को मिलेंगे 2,000 रुपये

पीएम किसान योजना दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी योजनाओं में से एक है। जिसमें किसानों को सालाना तीन किस्तों में 6,000 रुपये की रकम सीधे आधार कार्ड से जुड़े बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 15वें 2,000 रुपये 8 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे. 15वीं किस्त केवल उन्हीं किसानों को दी जाएगी जिनका नाम लाभार्थी सूची में है। ऐसे में किसान अपना नाम लाभार्थी सूची में चेक कर सकते हैं।

- Install Android App -

ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची

सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। यहां पेमेंट सक्सेस टैब में भारत का नक्शा दिखाई देगा। अब दाहिनी ओर एक पीला टैब ‘डैशबोर्ड’ दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे ! ग्राम डैशबोर्ड टैब पर आपको अपना पूरा विवरण भरना होगा। यहां राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत का चयन करें ! अब आप शो बटन पर क्लिक करें ! इसके बाद आप अपनी डिटेल्स सेलेक्ट कर सकते हैं !

पीएम किसान से जुड़ने के लिए ऐसे करें आवेदन

‘पीएम-किसान योजना’ से जुड़ने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें-

  • आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं और वेबसाइट पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • जारी रखने के लिए अपनी भाषा चुनें
  • अब यदि आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो शहरी किसान का विकल्प चुनें और यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के किसान हैं तो ग्रामीण किसान पंजीकरण का विकल्प चुनें।
  • अपना आधार नंबर, फोन नंबर और राज्य चुनें।
  • अपनी जमीन का विवरण भरें
  • भूमि संबंधी दस्तावेज अपलोड करें और सेव करें
  • फिर कैप्चा कोड डालकर Get OTP पर जाएं और सबमिट करें।