jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

हरदा: तीन साल से फरार 10 हजार के इनामी दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।

हरदा। हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र में तीन वर्ष पूर्व नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र जिले के जालना से गिरफ्तार किया है।

हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने फरार आरोपी प्रवीण उईके को गिरफ्तार करने की कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस आरोपी की जगह-जगह तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम महाराष्ट्र जिले के जालना पहुंची। जहाँ,आरोपी डेयरी में कार्य कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हरदा लाया गया।

- Install Android App -

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने मीडिया को बताया कि महिला थाना प्रभारी अंजना पाटिल और सायबर सेल हरदा, थाना कोतवाली एवं महिला थाना हरदा की संयुक्त पुलिस टीम एसआई रिपुदमन सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक परमजीत सिंह, आरक्षक शरद बौरासी ने महाराष्ट्र के जालना जिले में होने की सूचना पर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, महिला थाना हरदा में दिनांक 24 अगस्त 2022 को पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 94/22 धारा 376 (2) (एन) का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया था। इसके बाद मामले में आरोपी प्रवीण उईके पिता भागीरथ उईके उम्र 25 साल निवासी पटाल्दा थाना सिराली घटना दिनांक से फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतारसी की जा रही थी।

इस मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी का पता महाराष्ट्र में होने से पुलिस टीम को रवाना किया था, आरोपी को पुलिस की भनक लगने पर फरार होने की पूरी संभावना थी लेकिन पुलिस टीम द्वारा अपना हुलिया आमजन जैसा कर लगातार आरोपी के ठिकानों पर नजर रखकर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर महिला थाना लेकर आए हैं। जिसकी गिरफ्तारी कर न्यायालय पेश किया। जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।