jhankar
ब्रेकिंग
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के मुआवजे पर छतरपुर में विरोध, प्रशासन के आश्वासन से खत्म हुआ आंदोलन इंदौर में हरियाली का मेगा प्लान: मानसून की पहली बारिश के साथ लगेंगे 3 लाख पौधे कोचिंग डिपो के सामने बड़ा हादसा टला: पाइप लाइन के गड्ढे में फंसा डम्पर प्रशासन सख्त कार्रवाई शुरू: कैंट एरिया में अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त कलेक्टर दफ्तर में टीवी एक्ट्रेस की एंट्री, 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की साजिश का मामला हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

Post Office Scheme : शानदार स्कीम, मात्र एक बार के निवेश पर होगी लाखों की इनकम, जानें स्कीम

Post Office Scheme : डाकघर के पास कई सरकारी योजनाएं हैं, जिनके माध्यम से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए कई छोटी बचत योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से एक खास स्कीम है जिसमें निवेशक सिर्फ ब्याज से ही लाखों रुपये कमाते हैं.

Post Office Scheme

दरअसल, हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम की, इसमें निवेश किया गया सारा पैसा 5 साल तक सुरक्षित रहता है। साथ ही जबरदस्त रिटर्न भी मिलता है. यह लोकप्रिय योजनाओं में से एक है.

निवेशकों को 7.5 फीसदी ब्याज मिलता है

आपको बता दें कि हर कोई अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचत के तौर पर रखता है। हां, यह रकम सुरक्षित है और रिटर्न भी देती है। दरअसल, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम 7.5 फीसदी की दर से रिटर्न देती है. इसके साथ कई फायदे भी मिलते हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि इस वित्त वर्ष में सरकार की ओर से पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों में बदलाव किया गया था. पहले पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था, जिसे सरकार ने बढ़ाकर 7.5 फीसदी कर दिया है. यह ब्याज दर इस योजना को काफी लोकप्रिय बनाती है।

- Install Android App -

आप इन अवधियों के लिए निवेश कर सकते हैं

आप पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में अलग-अलग अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। इसके तहत 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसा जमा किया जा सकता है.

1 साल के लिए निवेश पर 6.9 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए निवेश पर 7 फीसदी और 5 साल के लिए निवेश पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. वहीं, ज्यादा रिटर्न के लिए निवेशक लंबी अवधि के लिए पैसा लगाते हैं।

पोस्ट ऑफिस की स्कीम में सिर्फ ब्याज से होगी 2 लाख रुपये की कमाई!

पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम में निवेशक अपना पैसा दोगुना करने के लिए 5 लाख रुपये तक निवेश करते हैं और इस पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलता है। फिर इसी अवधि में 2 लाख 24 हजार 974 रुपये का निवेश प्राप्त होगा और निवेश राशि को मिलाकर कुल परिपक्वता राशि 7 लाख 24 हजार 974 रुपये हो जाती है। यानी इसमें निवेश करने पर आपको गारंटीशुदा आय मिलती है।

पोस्ट ऑफिस की खास बात यह है कि इसमें निवेशक को इनकम टैक्स का लाभ मिलता है। इससे सिंगल और ज्वाइंट अकाउंट आसानी से खोले जा सकते हैं. 10 साल के बच्चे अपने माता-पिता के अधीन खाता खोल सकते हैं। इसमें कम से कम 1,000 रुपये का खाता खुलता है. जिसमें सालाना आधार पर ब्याज मिलता है.