jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

Breaking News: अब प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थलों को PPP मॉडल के तहत हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा साथ ही प्रदेश के 5 शहरों में दौड़ेंगी ई–बसें।

मकड़ई एक्सप्रेस 24: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बुलाई गई मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग में कई योजनाओं पर मोहर लगाई गई जिनमे मुख्यतः मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को योजना के तहत हवाई मार्ग से जोड़ा जाना है, साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्य 5 शहरों में ई बसे भी चलाई जाएंगी।

- Install Android App -

जाने क्या है प्लान :–

मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट मीटिंग के दौरान मोहन सरकार एवं उनके मंत्रियों द्वारा प्रदेश में शुरू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं पर मोहर लगाई गई जिनमें मोहन सरकार प्रदेश को 17000 करोड़ की योजनाओं का तोहफा देने जा रहे है।
अब प्रदेश के मुख्य दर्शनीय स्थानों की यात्रा के लिए उन स्थानों को हवाई मार्गो द्वारा जोड़ा जाएगा जिससे पर्यटक आसानी से उक्त स्थान तक पहुंच सके इस योजना में उपयोग होने वाले विमान में 20 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होंगी। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा कैबिनेट बैठक में पारित हुए प्रस्तावों के बारे जानकारी दी गई। अब मध्यप्रदेश के 5 बड़े शहरों में प्रधानमंत्री ई बस चलेंगी कैबिनेट की इस बैठक में इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। वो पांच शहर है इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर,और उज्जैन है। इन शहरों में चलने वाली बसों को केंद्र सरकार उपलब्ध कराएगी। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव 29 फरवरी को 17000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।