jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

चना व मसूर का उपार्जन 30 मार्च से 28 मई तक होगा

चना व मसूर के उपार्जन के लिये 7 उपार्जन केन्द्र्र स्थापित

हरदा : किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर फसल का उपार्जन 30 मार्च से 28 मई 2026 तक किये जाना है। उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि निर्देशों के परिपालन में जिले में 7 चना उपार्जन केंद्र शासकीय वेयरहाउस में स्थापित किये गये है।

- Install Android App -

इनमें शासकीय वेयर हाउस खेडा – सेवा सहकारी समिति खेडा एवं सोनतालाई, शासकीय वेयरहाउस सुल्तानपुर – सेवा सहकारी समिति गहाल, मसनगाँव, रहटाकलां, शासकीय वेयर हाउस सक्तापुर – सेवा सहकारी समिति बेड़ियाकलां तथा शासकीय वेयरहाउस खिरकिया (कृषि उपज मंडी) – सेवा सहकारी समिति मोरगडी शामिल है।

उप संचालक कृषि श्री कास्दे ने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि चना उपार्जन केन्द्रों पर चना फसल के स्लॉट बुक कर, सुविधा अनुसार समयावधि में अपनी फसल का विक्रय कर सकते है।