jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 22 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... सागर : चलती कार में जिंदा जलकर डॉक्टर की पत्नी की मौत, भाई के दावे से उठे कई सवाल इंदौर में फायर वाहनों के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया टोल प्लाजा पर निहंगों का हमला, बैरियर तोड़ते हुए CCTV में कैद मिडिल ईस्ट युद्ध का असर दवाइयों की सप्लाई पर दिखने लगा इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर संकट जारी - मांग के मुकाबले आपूर्ति कम जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री को 300 धनुष तोपों का बड़ा ऑर्डर इंदौर: करण औजला के शो से पहले नगर निगम ने जब्त किया सामान, एंटरटेनमेंट टैक्स न जमा करने पर कार्रवाई मध्य प्रदेश के बैतूल में पानी बना जहर: बच्चों में खुजली, सर्दी-खांसी और बुखार; दिग्विजय सिंह चिंतित चोरी के रुपये और राशन नहीं कर पाए खर्च, 45 दिन बाद नाबालिग के साथ आरोपी गिरफ्तार

होस्टल की आड़ मे चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस ने 4 पुरुष महिलाओं को आपत्तिजनक हालत मे पकड़ा

मकडाई एक्सप्रेस 24 ।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में जिस्मफरोशो का मामला सामने आया है ।हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहां पीजी हॉस्टल की आड़ में देह व्यापार हो रहा था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ACP ने छापेमारी की तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गई। ACP साहिबाबाद ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी मे मौके से हॉस्टल संचालिका सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही 4 महिलाओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।

- Install Android App -

होस्टल मे काम के बहाने बुलाया और अश्लील विडियो बनाकर कराते गंदा काम

पुलिस की पूछताछ में चारों महिलाओं ने बताया कि हॉस्टल संचालिका ने उनके अश्लील वीडियो बना लिए थे और देह व्यापार करने के लिए ब्लैकमेल करती थी, जिसके चलते उन्हें मजबूरन यह सब करना पड़ा. इसके बाद पुलिस ने 4 पुरुष और हॉस्टल संचालिका को गिरफ्तार किया है. चारों महिलाओं को पुलिस ने चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक थाना साहिबाबाद के इलाके में AGPG हॉस्टल में अनैतिक देह व्यापार चलाये जाने के सम्बन्ध में इनपुट मिला था।

इस इनपुट के बाद तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा रेड डाली गयी तो वहां पर हॉस्टल संचालिका और 4 पुरुष मिले. पुलिस को हॉस्टल की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और 4 महिलाएं भी मिलीं. पुलिस टीम ने महिलाओं से पूछताछ की तो महिलाओं द्वारा बताया गया कि वे काम के सिलसिले में हॉस्टल संचालिका से मिली थीं. हॉस्टल संचालिका ने काम दिलाने के बहाने उनका अश्लील वीडियो बना लिया था तथा उनसे उन्हीं अश्लील वीडियो की ब्लैकमेलिंग के सहारे अनैतिक देह व्यापार करा रही थी. सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाह रजनीश कुमार ने मामले की जानकारी दी है।