jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

Raipur: एक तरफा प्यार में प्रेमी ने युवती पर पेट्रोल डाल आग लगाई

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 रायपुर| बीरगांव ट्रांसपोर्ट नगर में प्रेमी ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। वहीं  मंगलवार 8 अगस्त को उस युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 70% जलने के बाद डीकेएस अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा था। बता दें 21 वर्षीय मृतका पूर्वी झा आई-4 सिक्योरिटी एजेंसी में अकाउंटेंड का काम करती थी। वहीं कुछ दिन पहले ऑफिस में घुसकर उसके प्रेमी जीवन लाल दुबे ने पेट्रोल डालकर युवती को आग लगाई थी। एक तरफा प्यार के चलते आरोपित प्रेमी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के दौरान आरोपित प्रेमी भी 30% जल गया था, जिसका इलाज भी डीकेएस अस्पताल में ही चल रहा है। ये पूरा मामला खमतराई थाना इलाके का है।

- Install Android App -

घटना गुरुवार 20 जुलाई को दोपहर लगभग 3 बजे की है। पीड़िता ट्रांसपोर्ट नगर में एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी के ऑफिस में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। इस दौरान आरोपित युवक ने युवती के ऑफिस में पहुंचकर इस घटना को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि आरोपित युवक पूर्व में पीड़िता का दोस्त था। वह शादी करने के लिए युवती पर दबाव बना रहा था। पीड़िता के मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।