jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

Raipur News : देश में आपातकाल लगाने वाली, संविधान में 80 बार संशोधन करने वाली कांग्रेस भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगा रही है – शिवरतन शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर। शिवरतन शर्मा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होने कहा कि कांग्रेस आज भाजपा पर संविधान बदल देने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में देश में आपातकाल लगाया था। इन्होने 80 बार संविधान में संशोघन करने वाली कांग्रेस को अब संविधान की चिंता सता रही है। बाबा साहब को अपमानित करने वाली कांग्रेस के मुंह से संविधान की बाते शोभा नहीं देती। श्री शर्मा ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को चुनाव में पराजित करने स्वयं पं. जवाहर लाल नेहरू आमसभा चुनाव करने गए थे। कांग्रेसी लोकतंत्र की हत्या की बात करते हैं। जबकि देश में आपातकाल लगाने का काम कांग्रेस ने किया।

धर्मांतरण के लिए संविधान जलाने की बात थाने मे की थी

- Install Android App -

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासन काल में एक व्यक्ति थाने में खड़े होकर बोलता है कि धर्मांतरण कराने के लिए संविधान को जलाने की बात करता हैं और कांग्रेस की सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती। हम पर संविधान बदलने का आरोप लगा रहे है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संविधान की शपथ लेकर दूसरी बार चुनकर आए तो सबसे पहले संविधान की पुस्तक के सामने अपना माथा टेका भाजपा संविधान की रक्षा करने संकल्पित है, लोकतंत्र की रक्षा करने संकल्पित है।

मुस्लिम समुदाय की जातियों को ओबीसी बनाया

शिवरतन शर्मा ने बताया कि कई साल पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण लागू किया था मुस्लिम समुदाय की जातियों को ओबीसी बना दिया था। बाद में जब बीजेपी की सरकार आई तो उसने संविधान और बाबा साहेब की भावना के विरुद्ध कांग्रेस ने जो निर्णय उसे हटाकर अनुसूचित जाति, आदिवासियों का आरक्षण वापस किया।